#ममता_ममत्व_की



देखो कैसेेे -
बोलती ये तस्वीर
राज़ ममत्व का कैसे -
खोलती ये तस्वीर ...

इन्ही हाथों रचा -
जीवन का ये अद्भुत सार
बेमोल,अमूल्य है आभा-
कौन उतारे इसका भार...

नो महीने का गर्भ धारण कर '
संपूर्ण मानवता को -
आकार दिया है इसने,
दुखद विडम्बना कहु यही -
कोई एक ना दीखता ऐसा
उचित सम्मान दिया हो जिसने...

©प्रियंका सिंह

Comments

Popular posts from this blog

धर्म के नाम पर

#अपने_मुँह_मिया_मिट्ठू#हाइकू

#मनःस्थिति