#हिंदी गीत (संग तेरे रहेंगे)

#दिनांक 7/9/17

 #हिंदी_गीत

#आधार_छंद_मनोरम!

2122    2122

आज ये तुम से कहेंगे
संग अब तेरे रहेंगे

बात ये मन की कही है
पास हर पल तू रही है
जो कहूँ तो ये सुनो तुम
 प्राण सा मुझको चुनो तुम
प्रेम से सब दुःख सहेंगे
संग अब   तेरे   रहेंगे

साज ये श्रृंगार तेरा
मुख हँसी उपहार तेरा
मोहनी सूरत ये गोरी
चाँद आभा में चकोरी
चाँदनी सीरत लहेंगे
संग अब तेरे रहेंगे

 मानता हूँ कठिन राहें
थाम मेरी ले तू बाहें
प्रेम में संसार सारा
स्नेह का भंडार प्यारा
सम नदी के हम बहेंगे
संग अब तेरे रहेंगे

#प्रियंका_सिंह

Comments